100 रुपया देकर समाहरणालय पहुंचा अशोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा प्रखंड के दूबेमरहटिया गांव निवासी शरीर के कई हिस्सों से दिव्यांग अशोक दुबे किसी तरह अपने जीवन की गाड़ी खींच रहा है़ परिवार में कोई उसका सदस्य नहीं होने के कारण वह पूरी तरह से दूसरे पर निर्भर है़ उसे गढ़वा समाहरणालय आने के लिए भी भाड़े पर आदमी खोजना पड़ता है़ सोमवार को […]
विज्ञापन
गढ़वा प्रखंड के दूबेमरहटिया गांव निवासी शरीर के कई हिस्सों से दिव्यांग अशोक दुबे किसी तरह अपने जीवन की गाड़ी खींच रहा है़ परिवार में कोई उसका सदस्य नहीं होने के कारण वह पूरी तरह से दूसरे पर निर्भर है़ उसे गढ़वा समाहरणालय आने के लिए भी भाड़े पर आदमी खोजना पड़ता है़
सोमवार को वह एक युवक को 100 रुपये देकर समाहरणालय तक टांग कर पहुंचाने के लिए तय किया था़ वह समाहरणालय में अपने दिव्यांगता पेंशन में सुधार के लिए पहुंचा हुआ था़ उसने बताया कि वह प्रतिदिन दो बाल्टी पानी 10 रुपये में भरवाता है तथा भोजन 10 रुपये में दूसरे से बनवाता है़ उसे जो दिव्यांग पेंशन मिलता है, उसी पर वह पूरी तरह से निर्भर है. उसी पैसे से वह सामान मंगाता है तथा दूसरे से बनवा कर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




