कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र : आनंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के कुंडी एसएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल का प्रकाशन विद्यालय के निदेशक आनंद पांडेय ने किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2016-17 में अव्वल रहे छात्र- छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया़ इस मौके पर निदेशक आनंद पांडेय ने […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के कुंडी एसएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल का प्रकाशन विद्यालय के निदेशक आनंद पांडेय ने किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2016-17 में अव्वल रहे छात्र- छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया़
इस मौके पर निदेशक आनंद पांडेय ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है़ जो विद्यार्थी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलेगी़ उन्होंने विद्यार्थियों को और मेहनत करने व आनेवाले परक्षओं की बेहतर तैयारी करने को कहा़ विद्यालय के प्राचार्य गिरिवर पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के साथ- साथ घर पर भी पढ़ाई करने से उन्हें लाभ मिलेगा़
पढ़ाई के बाद खेलकूद के लिए भी थोड़ा समय निकालें, लेकिन पढ़ाई पूरी ईमानदारी के साथ करे़ं मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, रामू पांडेय,किरण, अचला,आकाश,ऋतु,ज्योति, सुप्रिया सहित कई अभिभावक उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




