भवनाथपुर से आठ पेटी शराब बरामद

Published at :04 Apr 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
भवनाथपुर से आठ पेटी शराब बरामद

भवनाथपुर : गुप्त सूचना के आधार पर बंशीधर नगर के एसडीपीओ नीरज कुमार ने रविवार की देर शाम भवनाथपुर बाजार निवासी अरुण कुमार रजक उर्फ शनि के पान दुकान तथा उसके घर में अवैध रूप से छुपाकर रखे गये आठ पेटी विदेशी शराब जब्त किया़ एसडीपीओ नीरज कुमार ने सोमवार को भवनाथपुर थाना में प्रेसवार्ता […]

विज्ञापन
भवनाथपुर : गुप्त सूचना के आधार पर बंशीधर नगर के एसडीपीओ नीरज कुमार ने रविवार की देर शाम भवनाथपुर बाजार निवासी अरुण कुमार रजक उर्फ शनि के पान दुकान तथा उसके घर में अवैध रूप से छुपाकर रखे गये आठ पेटी विदेशी शराब जब्त किया़
एसडीपीओ नीरज कुमार ने सोमवार को भवनाथपुर थाना में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना पर रविवार की देर शाम उक्त छापामारी में बाजार निवासी अरुण कुमार रजक के घर से 159 बोतल अंग्रेजी शराब और 80 बोतल बीयर बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रामनवमी पर्व के मद्देनजर हाइवे के किनारे स्थित होटलों में अवैध शराब बिक्री को लेकर छापामारी की जा रही थी, तभी सूचना मिली कि भवनाथपुर बाजार निवासी अरुण कुमार रजक उर्फ शनि के घर में अवैध रूप से बेचने के लिए भारी मात्रा में शराब की पेटी रखी हुई है.
इस सूचना पर भवनाथपुर पुलिस की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त छापामारी कर अवैध ढंग से रखा हुआ अंग्रेजी शराब को जब्त कर भवनाथपुर थाना को सुपुर्द किया गया़
बताया कि इस मामले को लेकर अरुण कुमार रजक उर्फ शनि एवं लाइसेंसी शराब दुकानदार जयंत लाल गुप्ता के विरुद्ध स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि होटलों तथा गुमटी में रखकर अवैध शराब बिक्री करनेवालों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान
चलाया जायेगा. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार, एएसआइ बीरबल राम मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola