मार्च में ही मई की गरमी का अहसास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले में मौसम पर असर साफ दिखाई देने लगा है. यही कारण है, कि अब तक महीनों के हिसाब से मौसम के मिजाज का अंदाजा लगाने वाले लोगों के कयास भी फेल होने लगे हैं. अमूमन मार्च के माह में सुबह व शाम को हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार बदलते […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में मौसम पर असर साफ दिखाई देने लगा है. यही कारण है, कि अब तक महीनों के हिसाब से मौसम के मिजाज का अंदाजा लगाने वाले लोगों के कयास भी फेल होने लगे हैं. अमूमन मार्च के माह में सुबह व शाम को हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार बदलते मौसम के चलते हल्की सर्दी तो दूर लोगों ने पंखा के साथ-साथ कूलर तक चालू कर लिए हैं. लोगों को दोहपर में चैत्र के महीने में ही जेठ सी गरमी का अहसास होने लगा है.
गरमी से बचने के लिए पुरुष तपती धूप में अपने सिर की सुरक्षा करते दिखे तो महिलाएं और युवतियां अपने सिर की सुरक्षा को छाते लिए और साथ ही चेहरे व त्वचा का बचाव करने वाले दूसरे साधनों को लेकर ही घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दी.जब अभी से तापमान का यह हाल है, तो आगे आने वाले गरमी के दो महीनों में क्या होगा. धूप में काम करने वाले लोग बताते हैं कि इस बार मौसम जल्दी ही तपने लगा है. सुबह 10 के बाद धूप में काम करने की हिम्मत जवाब देने लगती है. यही हाल शाम को भी होता है, चार बजे के बाद धूप की चमक कम होने के बाद ही कुछ काम हो पाता है. यही कारण है, कि दोपहर में शहर की सड़कें अब सूनी रहने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




