सवा किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Published at :22 Mar 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
सवा किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

गढ़वा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव व शहर के गढ़देवी मुहल्ला में छापामारी कर सवा किलो गांजा बरामद किया है़ मंगलवार को गढ़वा थाने में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर […]

विज्ञापन

गढ़वा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव व शहर के गढ़देवी मुहल्ला में छापामारी कर सवा किलो गांजा बरामद किया है़

मंगलवार को गढ़वा थाने में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ समीर तिर्की के नेतृत्व में गढ़वा थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव निवासी घनश्याम धर दुबे के घर से 750 ग्राम गांजा व गढ़देवी मुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर से 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया़ इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है़ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सर्वप्रथम अचला नावाडीह गांव निवासी घनश्याम धर दुबे के घर पर छापामारी की़ घनश्याम से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गढ़वा शहर के गढ़देवी मुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर पर छापामारी की गयी़, जहां से उक्त गांजा बरामद किया गया़ छापामारी में एसडीपीओ समीर तिर्की के अलावा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एएसआई अभिमन्यु सिंह, नंदजी राम आदि शामिल थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola