400 मंडियों से जुड़े किसान

Published at :21 Mar 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
400 मंडियों से जुड़े किसान

गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति ई-ट्रेडिंग से जुड़ी गढ़वा : कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा सोमवार से ई-ट्रेडिंग से जुड़ गया़ अब गढ़वा जिला के किसान ऑनलाइन अपने कृषि उत्पादों को देश के किसी भी कोने में बेच सकेंगे़ बाजार समिति गढ़वा के परिसर में ई-ट्रेडिंग का उदघाटन सीआरपीएफ कमांडेंट कैलाश आर्य व कृषि उत्पादन […]

विज्ञापन
गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति ई-ट्रेडिंग से जुड़ी
गढ़वा : कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा सोमवार से ई-ट्रेडिंग से जुड़ गया़ अब गढ़वा जिला के किसान ऑनलाइन अपने कृषि उत्पादों को देश के किसी भी कोने में बेच सकेंगे़ बाजार समिति गढ़वा के परिसर में ई-ट्रेडिंग का उदघाटन सीआरपीएफ कमांडेंट कैलाश आर्य व कृषि उत्पादन बाजार समिति के अध्यक्ष सह गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया़ इसके पश्चात अपने संबोधन में कैलाश आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि साल 2022 तक भारत के किसानों की आमदनी दुगुनी हो जाये़
इसी उद्देश्य से ई-ट्रेडिंग शुरू की गयी है़ उन्होंने कहा कि किसान हैं, तभी जवान सीमा पर लड़ रहे हैं. किसान सभी लोगों का पेट भरनेवाला होता है़ जब तक पेट नहीं भरेगा, तब तक दूसरा कोई काम नहीं हो सकता है़ उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना व तकनीकी का है़ किसानों को भी इसकी जानकारी रखते हुए इससे जुड़ कर लाभ उठाना चाहिए. इस मौके पर एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान है़ लेकिन आजादी के इतने साल बाद भी किसानों ने अपेक्षित समृद्धि हासिल नहीं कर पायी है़ किसानों की गाढ़ी कमाई को बिचौलिये लूट रहे हैं. इ-ट्रेडिंग के माध्यम से किसानों के उत्पादनों को राष्ट्रीय स्तर का बाजार मिलेगा और वे ज्यादा दामों पर बेच सकेंगे़
इससे पूरी तरह से बिचौलियागिरी समाप्त हो जायेगा़ अभी तक यहां के किसानों को यह पता नहीं रहता है कि उनके उत्पादों का दूसरे जिले या दूसरे राज्यों में क्या कीमत है. इसके पूर्व बाजार समिति के सचिव हरिहर प्रसाद ने इ-ट्रेडिंग के बारे में किसानों व व्यवसायियों को समझाते हुए कहा कि भारत देश की 400 मंडियां इ-ट्रेडिंग से जुड़ चुकी है़ अब गढ़वा जिला भी इसमें शामिल हो गया है़ प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार 585 मंडियों को इससे जोड़ना है़
किसान बाजार समिति गढ़वा के माध्यम से सभी मंडियों का भाव जानकर वहां अपने उत्पादों की ऑनलाइन प्रदर्शनी लगा सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता कंचन साहू ने की़ इस अवसर पर इ-ट्रेडिंग के लिए सुनील कुमार व अंकित दुबे को जिम्मेवारी दी गयी़ कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, संतोष केसरी, बबलू पटवा, जिप उपाध्यक्ष रेखा चौबे, मुखिया विनोद चंद्रवंशी, विश्वनाथ सिंह, कृषक अवधेश कुशवाहा, केदार प्रजापति, राजेंद्र महतो, अरविंद गुप्ता, मोती महतो, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola