टीपीसी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

टीपीसी-2 के सक्रिय नक्सली नंदू यादव गढ़वा : रमकंडा पुलिस व जैप के जवानों ने संयुक्त छापामारी कर रमकंडा स्थित ढोटी जंगल से टीपीसी-2 के सक्रिय नक्सली नंदू यादव को गिरफ्तार किया है़ नंदू यादव पिता रामलाल यादव भंडरिया के तिहारो गांव का रहनेवाला है़ उस पर रमकंडा, रंका, मेराल, चिनिया व चैनपुर में कुल […]
विज्ञापन
टीपीसी-2 के सक्रिय नक्सली नंदू यादव
गढ़वा : रमकंडा पुलिस व जैप के जवानों ने संयुक्त छापामारी कर रमकंडा स्थित ढोटी जंगल से टीपीसी-2 के सक्रिय नक्सली नंदू यादव को गिरफ्तार किया है़ नंदू यादव पिता रामलाल यादव भंडरिया के तिहारो गांव का रहनेवाला है़ उस पर रमकंडा, रंका, मेराल, चिनिया व चैनपुर में कुल नौ मामले पहले से दर्ज हैं. इसके अलावा अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता को खंगाला जा रहा है़ नंदू यादव वर्ष 2013 में नक्सली संगठन से जुड़ने के बाद शनिचर कोरवा की हत्या, चैनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़, लेवी को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम देने आदि में सक्रिय रूप से शामिल रहा है़ सोमवार को एक पत्रकार में एएसपी अभियान सदन कुमार ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी़
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली़ इसके बाद रंका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक व जैप के जवानों की संयुक्त टीम गठित कर संभावित स्थल पर छापामारी की गयी़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के अलावा नंदू के पास से और कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन उसकी निशानदेही व बताये अनुसार टीपीसी-2 के कई समर्थकों व लेवी देने वाले ठेकेदारों का राज खुला है़ उन्होंने बताया कि नंदू यादव टीपीसी-2 के सब जोनल कमांडर महेंद्र सिंह खरवार के दस्ते का सक्रिय सदस्य था़ इसकी गिरफ्तारी के बाद से संगठन काफी कमजोर हो जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




