छह लोगों के राशन उठाव पर रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

सगमा : प्रखंड के सगमा पंचायत के मुखिया नारायण दस यादव ने घर में शौचालय बनने के बाद भी खुले में शौच जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए छह लोगों के राशन कार्ड पर रोक लगा दी है़ उक्त आशय की लिखित जानकारी देते हुए मुखिया नारायण दास यादव ने बताया कि सगमा गांव निवासी […]
विज्ञापन
सगमा : प्रखंड के सगमा पंचायत के मुखिया नारायण दस यादव ने घर में शौचालय बनने के बाद भी खुले में शौच जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए छह लोगों के राशन कार्ड पर रोक लगा दी है़ उक्त आशय की लिखित जानकारी देते हुए मुखिया नारायण दास यादव ने बताया कि सगमा गांव निवासी हजारी प्रसाद यादव, भोला यादव, शंकर यादव, रामजीवन यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय प्रसाद यादव व पुतुर गांव निवासी रामचंद्र उराँव के घर में शौचालय का निर्माण हो गया है. उक्त लोगों के घर में रहनेवाले दूसरे सदस्य शौचालय का उपयोग कर रहे है .
लेकिन उपरोक्त सभी लोग खुले में शौच जाते हैं. उक्त लोगों द्वारा शौचालय का पैसा गबन करने के उद्देश्य से खुले में शौच जाकर अनैतिक दबाव बनाया जाता है. मुखिया ने कहा कि बात नहीं मानने पर उक्त लोगों के राशन कार्ड पर रोक लगाना पड़ा है़ अन्य कोई भी खुले में शौच करते पकड़ा जायेगा, तो उसके विरुद्ध भी इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




