पेंशन के लिए 20 किमी पैदल चल कर आयी, फिर भी नहीं मिली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : केतार प्रखंड के पाचाडुमर से 20 किमी पैदल चल कर एसबीआइ की भवनाथपुर शाखा में पेंशन लेने आयी 90 वर्षीय कवली कुंवर को पेंशन नहीं मिली. उसे बिना पेंशन लिए ही वापस लौटना पड़ा़ पेंशन नहीं मिलने से निराश कौली ने प्रभात खबर के प्रतिनिधि से कहा कि एक बार पहिले भी पेंशन […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : केतार प्रखंड के पाचाडुमर से 20 किमी पैदल चल कर एसबीआइ की भवनाथपुर शाखा में पेंशन लेने आयी 90 वर्षीय कवली कुंवर को पेंशन नहीं मिली. उसे बिना पेंशन लिए ही वापस लौटना पड़ा़ पेंशन नहीं मिलने से निराश कौली ने प्रभात खबर के प्रतिनिधि से कहा कि एक बार पहिले भी पेंशन लेवे आइल रही. दूसरा बार आज पेंशन लेवे आइल ही. लेकिन आजो नहीं मिलल. काहे नहीं मिलल, हम नइखी जानत. लेकिन अब कबो न आइब. चाहे पेंशन मिलो या न मिलो. विदित हो कि कवली कुंवर का खाता इस बैंक में जन धन योजना के तहत खोला गया है़ कौली का मायका भवनाथपुर में तथा ससुराल पाचाडुमर में है.
जब डाकघर से पेंशन की व्यवस्था थी, तब तक उसे पेंशन मिला़ लेकिन जब से एसबीआइ में उसका खाता खुला है, उसको पेंशन नहीं मिल पाया है़ कवली आजतक कभी बस या ट्रेन में सवारी नहीं की़ उसे पाचाडुमर से गढ़वा जाना हो या भवनाथपुर आना हो, पैदल ही यात्रा करती है़ यात्रा के दौरान थक जाने पर किसी के यहां शरण ले लेती है़ कवली दुबारा भवनाथपुर शाखा में आकर बिना पेंशन लिए वापस लौटने के दौरान काफी दुखित थी़
सरकार ने ही रोक दिया है : खजांची : एसबीआइ भवनाथपुर शाखा के खजांची हरेंद्र कुमार ने बताया कि जन धन योजना का बहुत खाता पर सरकार ने रोक लगा दी है़ इसमें कवली कुंवर का भी खाता है़ 31 मार्च के बाद इसमें रोक हटने की संभावना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




