धू-धू कर जली हाजीपुर की फोम फैक्ट्री, जान बचाकर भागे मजदूर, इलाके में मची भगदड़
हाजीपुर में फोम फैक्ट्री में भीषण आग
Hajipur Industrial Area: हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं. पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं.
Hajipur Industrial Area, कैफ अहमद: हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर भागे.
जांच शुरू
कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते उसने भयानक रूप ले लिया. आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा. आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी. साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तेजी से फैली आग
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फोम सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही है. आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है.
स्थानीय लोग भी राहत और बचाव काम में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री पासवान चौक के पास चाणक्य कॉलोनी रोड पर स्थित है. आग अचानक लगी और पूरे परिसर में फैल गई. फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए