हाजीपुर: गणेश पूजा समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री मंटू, शिक्षा से समाज के विकास पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के जारंग रामपुर गांव में गणेश पूजा समारोह में बिहार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू शामिल हुए. उन्होंने शिक्षा के प्रसार को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

विज्ञापन

Hajipur News : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में गणेश पूजा समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह में बिहार सरकार के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हुए. उनके पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

समिति सदस्यों के साथ की पूजा-अर्चना

पूजा समारोह के दौरान विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे.

हर गांव में पुस्तकालय और पटेल छात्रावास बनाने का सपना

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज का वास्तविक विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में पुस्तकालय और पटेल छात्रावास स्थापित करना उनका सपना है. इसके लिए ग्रामीणों को सामूहिक रूप से पहल करने की जरूरत है.

पूजा समिति ने अतिथियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख भूषण सिंह ने पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू के अलावा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया, मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह और कुणाल कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जारंग की सरपंच रीता ठाकुर, पूर्व प्रमुख शशिभूषण प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि धीरन सिंह, जलेंद्र कुमार, चंद्रेश्वर सिंह, विकास कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, रितेश उर्फ नितेश समेत काफी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन