रामगढ़ की रोबा कॉलोनी के मां शीतला मंदिर की 23वीं वर्षगांठ, 251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ की रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर के वार्षिकोत्सव के दौरान कलश यात्रा में शामिल महिलाएं. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ramgarh News: रामगढ़ की रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर की 23वीं वर्षगांठ पर 251 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. दामोदर नदी तक शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में यज्ञ, पूजा और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड में रामगढ़ की रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला मंदिर की 23वीं वर्षगांठ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस दौरान पूरे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 251 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर मंदिर परिसर से दामोदर नदी तट तक गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली. यज्ञ में यजमान दंपति के रूप में श्रवण कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी शामिल हुए, जहां आचार्य की टीम ने विधि-विधान से कलश पूजन कराया. यज्ञ का शुभारंभ तीन ब्राह्मणों द्वारा किया गया.

विज्ञापन

शोभायात्रा में शरबत की व्यवस्था

शोभायात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए मीठा शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई. इस सेवा कार्य में स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवियों का सहयोग रहा. कार्यक्रम में वार्ड संख्या सात के पार्षद अविनाश उपाध्याय, वार्ड पार्षद अध्यक्ष कुसुमलता सहित कई लोग उपस्थित थे. शीतल अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, निश्चल सिंह, रणजीत सिंह, अंकित कौशल और सचिन सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. श्रद्धालुओं के स्वागत से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया.

स्वामी ब्रह्मांडपुरी के मार्गदर्शन में यज्ञ

इस धार्मिक आयोजन में श्री श्री 108 महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर सिद्धिदात्री पीतांबरा शक्ति पीठ स्वामी ब्रह्मांडपुरी महाराज के मार्गदर्शन में यज्ञ कराया जा रहा है. मंदिर पुजारी जितेंद्र मिश्रा सहित अन्य विप्रों ने भी अनुष्ठान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के तहत आज शाम विद्वान यज्ञाचार्य द्वारा मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अरणी मंथन किया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: देवघर पहुंचीं साइना नेहवाल, बाबा मंदिर में पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना कीं

23 सालों से मनाया जा रहा वार्षिकोत्सव

समिति अध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि शीतला माता के वार्षिक उत्सव का लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है और इस बार भी इसे भव्य रूप से मनाया जा रहा है. वहीं संस्थापक एवं सचिव रमा शर्मा ने कहा कि पिछले 23 वर्षों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है और आगे भी इसे भव्य तरीके से जारी रखा जाएगा. पांच दिवसीय इस आयोजन का समापन भंडारा के साथ होगा. इस मौके पर कांता सिल्ली, पवनी शर्मा, रूपम मिश्रा, रिंकी शर्मा, रुक्मणि वर्मा, सुमन सेजरा, नेहा सिंह और शिवरानी देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: देवघर में आज भी 1857 के गदर की याद दिलाती है खामोश विरासत, तीन वतनपरस्तों को दी गई थी फांसी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola