Advertisement
जनता के अनुरूप काम कर रही सरकार
गढ़वा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्यों व मंडल समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की एक बैठक रामासाहू आर्यवैदिक उवि के मैदान में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा जिला प्रभारी सह चतरा सांसद सुनील सिंह उपस्थित थे़ इसके अलावे स्वास्थ्य व […]
गढ़वा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्यों व मंडल समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की एक बैठक रामासाहू आर्यवैदिक उवि के मैदान में संपन्न हुई.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा जिला प्रभारी सह चतरा सांसद सुनील सिंह उपस्थित थे़ इसके अलावे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तथा स्थानीय विधायक सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्रनाथ तिवारी उपस्थित थे़ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने की़ इस मौके पर कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान किये जानेवाले कार्यों से अवगत कराया गया़ मुख्य रूप से अल्पकालीन, दीर्घकालीन एवं पूर्णकालिक काम करनेवाले कार्यकर्ताओं का चयन किया गया़ साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत करायें. इस मौके पर बोलते हुए चतरा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि भारत की सरकार देश की जनता के अनुरूप कार्य कर रही है़ पहले की जितनी भी सरकारें रही हैं, उन्होंने देश की जनता के इच्छा के अनुरूप काम नहीं किया है़ उन्होंने सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम किया है़
देशवासियों से प्रति कोई चिंता नहीं रही है़ उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर काम करती है़ इसे पूरा करने के लिये प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपनी ऊर्जा लगानी होनी़ चतरा सांसद श्री सिंह ने सरकार व संगठन को साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया़ उन्होंने कहा कि पार्टी से जो नये लोग जुड़े हैं, उन्हें भी भाजपा के सिद्धांतों की जानकारी दी जानी चाहिये़ श्री सिंह ने कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ता का प्रशिक्षण लिया है, लेकिन उसके गुण व स्वभाव को छोड़ दिया है़ उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में मंडल डैम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा़ प्रधानमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है़
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 10-10 कार्यकर्ता तैयार करें. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों को हर घर तक पहुंचायें. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जन-धन योजना, नोटबंदी आदि कार्य केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित के लिए उठाये गये हैं. मुख्यमंत्री ने तीर्थाटन योजना, स्थानीय नीति लागू करने, सीएनटी व एसपीटी एक्ट का सरलीकरण आदि को लागू कर विकास का रास्ता प्रशस्त किया है़ उन्होंने कहा कि पलामू, हजारीबाग व दुमका में इस महीने मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा़ देवघर में एम्स शुरू किया जा रहा है़ लेकिन इन सभी कार्यों से आम लोगों को अवगत होना आवश्यक है़ यह कार्य कार्यकर्ताओं को ही करना होगा़
इस मौके पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना लगाकर केंद्र व राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी है़ लेकिन कार्यकर्ता प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उचित सम्मान नहीं मिलने की वजह से क्षुब्ध हैं. पदाधिकारियों की वजह से भ्रष्टाचार बढ़ा है़ इस पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में भाजपा का संगठन काफी मजबूत है़ इसे कार्यकर्ताओं को और मजबूत करने की जरूरत है़
गढ़वा के लोगों को डोभा की जगह कुएं का लाभ दिया जाना चाहिए. डोभा यहां के भगौलिक बनावट के अनुरूप नहीं है़ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूर्व अध्यक्ष गिरेंद्रनाथ पांडेय, रघुराज पांडेय, पूर्व सांसद घूरन राम, डालटनगंज के पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता अलख निरंजन सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, विनय कुमार चौबे, हाजी जउआद, रामउदार पांडेय ने भी विचार रखे़ संचालन महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी ने किया़ इस अवसर पर राजद को छोड़कर पांच लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की़ इसमें नेसार अंसारी, विनोद यादव, वंदन उरांव, नंदलाल राम एवं राजकुमार विश्वकर्मा के नाम शामिल है़ं
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement