खेल से मानसिक विकास भी होता है

Published at :14 Jan 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से मानसिक विकास भी होता है

गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा : युवा महोत्सव के अवसर पर स्थानीय गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को कॉलेज की छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ खेलकूद का उदघाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ संयुक्ता कुमार सिंह ने किया़ इस मौके पर […]

विज्ञापन
गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
गढ़वा : युवा महोत्सव के अवसर पर स्थानीय गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को कॉलेज की छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ खेलकूद का उदघाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ संयुक्ता कुमार सिंह ने किया़
इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव के तहत उक्त खेलकूद का आयोजन किया गया है़ खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है तथा इसे मानसिक व शारीरिक शक्ति मिलती है़ उन्होंने कहा कि समय-समय पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी आयोजन किया जाता है़ खेलकूद प्रतियोगिता के 100 मी दौड़ में खुशबू कुमारी ने प्रथम, रंजू कुमारी द्वितीय व मेनका कुमारी व मीना तिर्की ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया़
200 की दौड़ में रीता कुमारी, फूल कुमारी व गायत्री कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया़ वहीं 400 मी की दौड़ में मंजू कुमारी, रीता कुमारी व फूल कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया़ इस प्रतियोगिता में ऑफिसियल की भूमिका आरएस सिंह ने निभायी़ इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, अरुण पाठक, नेहा केसरी, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ शीला कुमारी, प्रो अर्चना कुमारी, कविता कुमारी, नेलन तिर्की, अनिता कुमारी, कुमार महिपाल आदि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola