यातायात नियमों की जानकारी जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित यातायात सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के सोनपुरवा स्थित आरकेवीएस संस्थान में स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीपीओ मुख्यालय संदीप कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत की़ इस अवसर पर आरकेवीएस संस्थान के निदेशक […]
विज्ञापन
गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित यातायात सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के सोनपुरवा स्थित आरकेवीएस संस्थान में स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीपीओ मुख्यालय संदीप कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत की़
इस अवसर पर आरकेवीएस संस्थान के निदेशक अलखनाथ पांडेय व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय उपस्थित थे़ कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को यातायात से संबंधित जानकारी दी दी गयी़ इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ श्री गुप्ता ने यातायात, बाल विवाह व साइबर क्राइम से संबंधित विस्तृत जानकारी बच्चों को दी़ उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में पूरे दुनिया में प्रतिवर्ष 1.2 विलियन लोगों की असमय मौत हो जाती है़ अपने देश में प्रतिदिन 1000 लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है़ उन्होंने बताया कि अधिकतर दुर्घटना शराब पीकर वाहन चलाने, नियमों का पालन नहीं करने तथा ट्रैफिक की जानकारी नहीं होने के कारण होती है़ इसके अलावा एसडीपीओ ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजकल फेसबुक और ह्वाट्सएप्प इसके सबसे बड़े कारण है़ पढ़नेवाले बच्चों को इससे दूर रहना चाहिए.
मौके पर उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात जागरूकता के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया़ अलखनाथ पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मरनेवालों में एक लाख लोग 19 से 25 वर्ष तक के होते हैं. नप उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि सड़क पर पैदल चलनेवाले लोग भी दुर्घटना के शिकार होते हैं, क्योंकि उन्हें यातायात के नियमों के बारे में जानकारी नहीं होती़ कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष पांडेय ने किया़ मौके पर बीएड कॉलेज के प्राचार्य एसकेएल दास, अशोक विश्वकर्मा, विजय चौबे सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




