महिलाओं का प्रसव संस्थागत होना चाहिए : मुख्य सचिव

Published at :14 Dec 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं का प्रसव संस्थागत होना चाहिए : मुख्य सचिव

गढ़वा. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने सोमवार को गढ़वा जिले में गर्भवती, धातृ व नियमित टीकाकरण करानेवाली महिलाओं व शिशुओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की़ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झारनेट कांफ्रेंस हॉल में श्रीमती वर्मा ने समाज कल्याण पदाधिकारी व सिविल सर्जन से इसकी समीक्षा की़ इस दौरान भवनाथपुर व […]

विज्ञापन
गढ़वा. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने सोमवार को गढ़वा जिले में गर्भवती, धातृ व नियमित टीकाकरण करानेवाली महिलाओं व शिशुओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की़ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झारनेट कांफ्रेंस हॉल में श्रीमती वर्मा ने समाज कल्याण पदाधिकारी व सिविल सर्जन से इसकी समीक्षा की़ इस दौरान भवनाथपुर व नगरऊंटारी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच में लापरवाही को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगायी़ उन्होंने तीन दिन के अंदर जांच कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त स्तर पर जमा करने को कहा़
इसके अलावा उन्होंने प्रखंडवार गर्भवती महिलाओं की जांच से संबंधित जानकारी ली़ उन्होंने कहा कि महिलाओं का प्रसव संस्थागत होना चाहिए. यदि इसमें कहीं से शिकायत मिली तो कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola