महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, कार्रवाई संभव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी : अनुमंडल मुख्यालय में रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित अंजनी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया. हंगामा होता देख नर्सिंग होम का संचालक रवींद्र कुमार फरार हो गया. इलाज के दौरान मृत महिला पुनीता देवी(30) पति नगीना उरांव ग्राम जंगीपुर निवासी बताया […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी : अनुमंडल मुख्यालय में रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित अंजनी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया. हंगामा होता देख नर्सिंग होम का संचालक रवींद्र कुमार फरार हो गया. इलाज के दौरान मृत महिला पुनीता देवी(30) पति नगीना उरांव ग्राम जंगीपुर निवासी बताया जाता है. घटना बुधवार की रात आठ बजे की है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद उक्त नर्सिंग होम में पहुंचे अनुंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आर द्विवेदी ने का कि अवैध रूप से नर्सिंग होेम चलाने वाले संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जागेयी. मृत महिला के पति नगीना उरांव ने बताया कि बुधवार की सुबह नर्सिंग होम में इलाज कराने आये थे. संचालक रवींद्र कुमार ने इलाज के लिए 2600 रुपये जमा कराया तथा ठीक होने की बात कह कर इलाज शुरू कराया. बुधवार की शाम में जब पुनीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी, तो रवींद्र कुमार ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने को कहा. उसने बताया कि गलत इलाज के कारण मेरी पत्नी की जान चली गयी.
ज्ञात हो कि विगत दो माह पूर्व ही पूरे जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को हटाने व झोला छाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त ने जिले के सिविल सर्जन को निर्देश दिया. लेकिन अभी तक इस दिशा में नहीं पहल नहीं किया गया. जिसके कारण अवैध रूप नर्सिंग होम का संचालन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




