विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में आगामी सात दिसंबर को होनेवाले छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को जिला कार्यालय से एक जुलूस निकाला़ प्रत्याशियों ने मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर पैदल गढ़ेदवी मंदिर तक गये, जहां मां गढ़देवी की पूजा अर्चना कर पुन: जुलूस की शक्ल में […]
विज्ञापन
गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में आगामी सात दिसंबर को होनेवाले छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को जिला कार्यालय से एक जुलूस निकाला़ प्रत्याशियों ने मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर पैदल गढ़ेदवी मंदिर तक गये, जहां मां गढ़देवी की पूजा अर्चना कर पुन: जुलूस की शक्ल में काली स्थान पहुंचे़ जहां से प्रत्याशी एक खुली जीप में नामधारी कॉलेज तक पहुंचे़ इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था़ कार्यकर्ता वंदे मातरम, भारत माता की जय, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद आदि के नारे लगा रहे थे़ महाविद्यालय पहुंचकर सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया़ इस दौरान कई कार्यकर्ता झंडे को अपने माथे में बांधकर तो कई अपने शरीर में बांधकर साथ चल रहे थे़
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल, भाजपा नेता विकास स्वदेशी, विद्यार्थी परिषद के विवि संयोजक राकेश पाठक, नगर मंत्री अनिमेश चौबे, कॉलेज अध्यक्ष शशांक चौबे, राजन श्रीवास्तव, आनंद सागर, विक्की ठाकुर, अंकित गुप्ता, विकास चंद्रवंशी, अनुज सिंह, राजन दूबे, विवेक सोनी, उत्तम पांडेय, मनीष जायसवाल,अंकित दूबे, ललित पांडेय, नीरज चौबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




