कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला प्रशिक्षण

Published at :25 Nov 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला प्रशिक्षण

गढ़वा. प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किये जाने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया़ गुरुवार को इ डिस्ट्रिक मैनेजर शिव नारायण पासवान ने सभी प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटरों को इ मुलाकात का प्रशिक्षण दिया़ उन्होंने बताया कि उपायुक्त, उप विकास आयुक्त […]

विज्ञापन
गढ़वा. प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किये जाने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया़ गुरुवार को इ डिस्ट्रिक मैनेजर शिव नारायण पासवान ने सभी प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटरों को इ मुलाकात का प्रशिक्षण दिया़ उन्होंने बताया कि उपायुक्त, उप विकास आयुक्त आदि की बैठक में बीडीओ को आना पड़ता है़
लेकिन इ मुलाकात के माध्यम से प्रखंड में बैठे-बैठे ही जिला मुख्यालय से विकास कार्यों पर बीडीओ, सीओ आदि से चर्चा की जा सकती है़ इसमें समय की बचत होगी और प्रखंड के कार्य बाधित नहीं होंगे़ इस अवसर पर कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार, अनिश्वर कुमार सिंह, शाहिद अंसारी, अनुप कुमार, अविनाश कुमार, रविरंजन कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola