डाक बीमा को हर घर तक पहुंचायें : अनूप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

20 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलनेवाले डाक बीमा अभियान की समीक्षा की गयी गढ़वा : गढ़वा मुख्य डाकघर में रविवार को पोस्ट मास्टर एवं डाकर्मियों की एक बैठक हुई. बैठक में सरकार द्वारा डाकविभाग में शुरू की गयी नयी गतिविधियों की जानकारी दी गयी तथा डाक कार्यों की समीक्षा की गयी़ इस दौरान डाक […]
विज्ञापन
20 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलनेवाले डाक बीमा अभियान की समीक्षा की गयी
गढ़वा : गढ़वा मुख्य डाकघर में रविवार को पोस्ट मास्टर एवं डाकर्मियों की एक बैठक हुई. बैठक में सरकार द्वारा डाकविभाग में शुरू की गयी नयी गतिविधियों की जानकारी दी गयी तथा डाक कार्यों की समीक्षा की गयी़ इस दौरान डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना आदि से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गयी़ इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक कुमार अनूप ने कहा कि डाक विभाग की ओर से अभियान चलाकर बीमा कराया जा रहा है़
विभाग का प्रयास है कि जिले के सभी घरों तक बीमा का प्रचार-प्रसार हो और लोग इससे जुड़े़ं उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से 31 अक्तूबर तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है़ अबतक इस अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न डाकघरों के माध्यम से 15 हजार नये बचत खाते खोले गये हैं. जबकि 1.5 करोड़ रुपये का जीवन बीमा एवं एक करोड़ रुपये का ग्रामीण डाक जीवन बीमा करा लिया गया है़, लेकिन इस अभियान के तहत अभी शेष 15 दिनों में डाककर्मियों को और मेहनत करने की जरूरत है़
गढ़वा अनुमंडल डाकघर में एक लाख नये बचत खाते खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है़
उन्होंने डाककर्मियों को इसके लिये और ज्यादा मेहनत करने के निर्देश दिये़ सभी पोस्टमास्टरों को लक्ष्य के अनुरूप काम करने को कहा़ इस अवसर पर पूर्वी डाक निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उतरी डाक निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, लातेहार के डाक निरीक्षक संजय कुमार संगम सहित पोस्टमास्टर अनिल ओझा, मनोज तिवारी, अरविंद तिवारी, उपेंद्र तिवारी, मोतीचंद प्रसाद, अजय कुमार, चंद्रिका राम आदि उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




