छैला बिहारी के साथ 19 को झूमेंगे मां के भक्त

Published at :15 Oct 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
छैला बिहारी के साथ 19 को झूमेंगे मां के भक्त

गढ़वा. जय मां शेरावाली भंडारा के तत्वावधान में 19 अक्तूबर को स्थानीय रामासाहू उवि के स्टेडियम में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया है़ इसमें भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी, अनु दुबे व विजय मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी़ उक्त जानकारी शुक्रवार को भंडारा समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर ने […]

विज्ञापन
गढ़वा. जय मां शेरावाली भंडारा के तत्वावधान में 19 अक्तूबर को स्थानीय रामासाहू उवि के स्टेडियम में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया है़
इसमें भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी, अनु दुबे व विजय मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी़ उक्त जानकारी शुक्रवार को भंडारा समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर ने एक प्रेसवार्ता कर दी़ उन्होंने कहा कि जय मां शेरावाली भंडारा का इस बार 16वां आयोजन था़ भंडारा गढ़देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गयी थी, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया़ प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के बाद बड़े पैमाने पर देवी जागरण का आयोजन किया जाता है़
उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया है कि 19 अक्तूबर को स्थानीय रामासाहू उवि के मैदान में आयोजित विशाल देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें. इस मौके पर समिति के शैलेंद्र पाठक, शनि चंद्रवंशी, पिंटू ओला, विजय ठाकुर, प्रीतम गौड़, शक्ति पासवान, किशोर कुमार, सुनील जायसवाल, नंदन पटवा, धनंजय पासवान, मुकेश पासवान, पिंटू पासवान, विकास कुमार, अरुण चंद्रवंशी, सुनील गौड़, मनु चंद्रवंशी, सत्येंद्र कुमार, रवींद्र पटवा, सोनल कुमार सहित समिति के कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola