ओडीएफ करने में सबका मिला सहयोग

Published at :05 Oct 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
ओडीएफ करने में सबका मिला सहयोग

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गढ़वा : खुले में शौच मुक्त(ओडीएफ) घोषित किये गये डंडा प्रखंड में राज्यपाल का स्वागत किया गया़ प्रखंड की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मांदर की थाप पर परंपरागत आदिवासी गीत व नृत्य के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुरमू का स्वागत किया गया़ इसके पश्चात […]

विज्ञापन
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया
गढ़वा : खुले में शौच मुक्त(ओडीएफ) घोषित किये गये डंडा प्रखंड में राज्यपाल का स्वागत किया गया़ प्रखंड की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मांदर की थाप पर परंपरागत आदिवासी गीत व नृत्य के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुरमू का स्वागत किया गया़ इसके पश्चात राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर डंडा प्रखंड को ओडीएफ घोषित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन किया़ राज्यपाल के अलावा आयुक्त राजीव अरुण एक्का, उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, जिप अध्यक्ष विकास राम एवं ब्रांड अंबेस्डर पार्वती देवी ने भी दीप प्रज्वलित किया़ डंडा थाना परिसर के नवनिर्मित भवन के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल सहित कई लोगों ने अपने उदबोधन दिये़
डंडा प्रखंड के प्रमुख वीरेंद्र चौधरी ने अपने सबोधन में कहा कि डेढ़ साल पहले जब इस प्रखंड को ओडीएफ करने का निर्णय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लिये थे और गावों में गरीबों के घर शौचालय बनाने का काम शुरू किये गये, तब तक यहां के लोगों का इसका अंदाजा नहीं था कि यह योजना जमीन पर उतर सकेगा़ लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों, जिप सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमलोगों के सहयोग की वजह से इस अभियान ने आंदोलन का रूप लिया और आज ओडीएफ प्रखंड का सपना साकार हो गया है़
इस अवसर पर बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद सहित काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे़ राज्यपाल के आगमन की खबर सुनकर डंडा प्रखंड के सभी सात गांवों के अलावा गढ़वा शहर व अन्य जगहों से भी लोग पहुंचे हुए थे़ सबों ने अनुशासित ढंग से राज्यपाल का उदबोधन सुना. इस अवसर पर पलामू आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola