जीप पलटने से घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित बनाही टोला निवासी सुदामा मिश्र 50 वर्ष कमांडर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गये़ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है़ समाचार के अनुसार सुदामा मिश्रा मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से घर आने के लिए एक […]
विज्ञापन
कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित बनाही टोला निवासी सुदामा मिश्र 50 वर्ष कमांडर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गये़ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है़ समाचार के अनुसार सुदामा मिश्रा मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से घर आने के लिए एक कमांडर पर सवार हुए थे़ इसी दौरान करीवाडीह स्कूल के निकट कमांडर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गयी़ दुर्घटना के बाद चालक वहां से फरार हो गया़ वहीं सुदामा मिश्र का सर फट गया व नस कट जाने से काफी खून बहने लगा़ इसकी सूचना मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




