तालाब में तब्दील में हुई सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव : मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर बकोइया गांव के पास बना गड्डा इस समय तालाब के रूप में तब्दील हो गया है़ वहां से गुजरने के दौरान वाहन चालक काफी दूर तक जल जमाव को देख कर भ्रमित हो जाते हैं. विदित हो कि मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ का निर्माण 10 करोड़ की लागत से कराया […]
विज्ञापन
मझिआंव : मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर बकोइया गांव के पास बना गड्डा इस समय तालाब के रूप में तब्दील हो गया है़ वहां से गुजरने के दौरान वाहन चालक काफी दूर तक जल जमाव को देख कर भ्रमित हो जाते हैं. विदित हो कि मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ का निर्माण 10 करोड़ की लागत से कराया गया था़ यह पथ बनने के एक वर्ष के बाद से ही जो टूटना शुरू हुआ है, लगातार बढ़ते जा रहा है़ वर्तमान में उक्त स्थल पर सड़क पर दो फीट पानी जमा है़ इसमें कई मोटरसाइकिल सवार अब तक गिर चुके हैं. साथ ही अन्य वाहनों को भी यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है़ लोगों ने सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




