आखिर कब पूरा होगा निर्माण कार्य

Updated at :05 Feb 2014 5:00 AM
विज्ञापन
आखिर कब पूरा होगा निर्माण कार्य

विनोद पाठक चार साल से बन रही है पड़वा मोड़ से बिलासपुर बाजार तक 79 किमी सड़क गढ़वा : गढ़वा जिले से होकर तीन राज्यों को जोड़नेवाली सड़क एनएच-75 का निर्माण कब तक पूरा होगा. यह यहां के लिए एक यक्ष प्रश्न बन चुका है. सही जवाब देने में सभी असमर्थ साबित हो रहे हैं. […]

विज्ञापन

विनोद पाठक

चार साल से बन रही है पड़वा मोड़ से बिलासपुर बाजार तक 79 किमी सड़क

गढ़वा : गढ़वा जिले से होकर तीन राज्यों को जोड़नेवाली सड़क एनएच-75 का निर्माण कब तक पूरा होगा. यह यहां के लिए एक यक्ष प्रश्न बन चुका है. सही जवाब देने में सभी असमर्थ साबित हो रहे हैं.

उपायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक बदले. सभी से अक्सर एनएच-75 के शीघ्र निर्माण की मांग होती रही. आंदोलन भी हुआ. मामला न्यायालय तक पहुंचा. फिर भी यह सब दबाव सड़क के संवेदक के लिए बेअसर साबित हुआ.

सड़क की स्थिति अभी तक ज्यों की त्यों है. गत शनिवार की रात जब इस सड़क पर क्लोरिन गैस ले जा रहे एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तबाही मची, तो पुन: आम जनता के साथ प्रशासन का भी आक्रोश सड़क निर्माण कंपनी पर फूट पड़ा है.लोगों की मांग पर गढ़वा एसपी ने टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में सड़क निर्माण कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola