नौ को व्यवसायी बंद रखेंगे अपनी प्रतष्ठिान

नौ को व्यवसायी बंद रखेंगे अपनी प्रतिष्ठानफोटो- अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक कई सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने दिया समर्थन एनएच 75 संघर्ष समिति का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा नगरऊंटारी. एनएच 75 की दुर्दशा सुधारने एनएच 75 का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराने को लेकर एनएच 75 संघर्ष समिति के […]
नौ को व्यवसायी बंद रखेंगे अपनी प्रतिष्ठानफोटो- अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक कई सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने दिया समर्थन एनएच 75 संघर्ष समिति का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा नगरऊंटारी. एनएच 75 की दुर्दशा सुधारने एनएच 75 का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराने को लेकर एनएच 75 संघर्ष समिति के छह सदस्यों का अनशन गुरुवार को दूसरे दिन भी समाचार लिखे जाने तक जारी रहा. एनएच 75 संघर्ष समिति के जयप्रकाश रमण राजीव कमलापुरी, मंटू पांडेय, विनीत कुमार शरद, रामरेखा पासवान व संजय कांस्यकार एनएच 75 का गुणवत्तापूर्ण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार से एनएच 75 के किनारे थाना गेट के निकट अनशन पर बैठे हैं. अनशन के दूसरे दिन अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, बीडीओ मुरली यादव अनशन स्थल पर पहुंच कर अनशनकारियों से वार्ता कर अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया. अनशनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आर द्विवेदी ने अनशनकारियों की स्वास्थ्य जांच की. चिकित्सक के अनुसार अनशनकारियों का रक्तचाप गिरता जा रहा है. उधर एनएच संघर्ष समिति के अनशन का कई सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों ने भी अनशन स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




