बसरिया गांव में किशोर की हत्या

Published at :08 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
बसरिया गांव में किशोर की हत्या

बसरिया गांव में किशोर की हत्या 8जीडबलूपएच3 या 12- संतोष कुमार कुशवाहा का शवमेराल. मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में संतोष कुमार कुशवाहा(15 वर्ष) नामक एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गयी़ हत्या की घटना बुधवार के शाम की ही बतायी जा रही है. लेकिन उसका शव गुरुवार की सुबह बरामद हुआ़ मेराल […]

विज्ञापन

बसरिया गांव में किशोर की हत्या 8जीडबलूपएच3 या 12- संतोष कुमार कुशवाहा का शवमेराल. मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में संतोष कुमार कुशवाहा(15 वर्ष) नामक एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गयी़ हत्या की घटना बुधवार के शाम की ही बतायी जा रही है. लेकिन उसका शव गुरुवार की सुबह बरामद हुआ़ मेराल थाना प्रभारी ने हरैया आहर से शव को बरामद किया है़ इसके बाद उसका शव अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा गया है़ पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है़ इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की मां रामा कुंवर व उसका प्रेमी मानिक चंद गुप्ता को हिरासत में लिया है़ इस संबंध में संतोष कुशवाहा के दादा बिगाउ महतो का आरोप है कि उसकी पतोहू रामा कुंवर का मानिक चंद गुप्ता के साथ अवैध संबंध है़ उन्हीं लोगों ने संतोष की हत्या की है़ बहरहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है़ हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक ने मेराल थाना आकर घटना की जानकारी ली़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola