जलाने से पहले ही पुलिस ने जब्त कर लिया पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री का पुतला दहन करने जा रहे थे झानमो कार्यकर्ता मझिआंव : झारखंड नवनिर्माण मोरचा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पुतला दहन कार्यक्रम को पुलिस ने पुतला जब्त करते हुए विफल कर दिया है़ विदित हो कि नवजवान संघर्ष मोरचा के कार्यकर्ता […]
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री का पुतला दहन करने जा रहे थे झानमो कार्यकर्ता
मझिआंव : झारखंड नवनिर्माण मोरचा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पुतला दहन कार्यक्रम को पुलिस ने पुतला जब्त करते हुए विफल कर दिया है़
विदित हो कि नवजवान संघर्ष मोरचा के कार्यकर्ता बुधवार को मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला दहन के लिए निकले थे़ इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लक्ष्मण राम ने मौके पर पहुंच कर पुतले को जब्त कर लिया़ थाना प्रभारी ने कहा कि बिना अनुमति के किसी का भी पुतला दहन करना गैरकानूनी है़
इस दौरान उपस्थित मोरचा के प्रवीण सिंह, उदय बैठा, आशीष सिंह, बबलू भारती, संजय राम, अरविंद कुमार, अशोक राम आदि ने कहा कि वे कोयल एवं सोन नदी बाढ़ से प्रभावित, बकोईया से लेकर सुंडीपुर तक फसलों के नुकसान एवं नदी द्वारा हो रहे कटाव के बावजूद ग्रामीणों को मुआवजा एवं उनके भूमि को कटाव से रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करने के विरोध में उनका पुतला दहन कर रहे थे़, लेकिन पुलिस ने गलत तरीके से उनके कार्यक्रम को विफल कर दिया़ उन्होंने कहा कि लेकिन मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के गलत नीतियों एवं कार्यों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




