सड़क निर्माण को लेकर आमरण अनशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : एनएच 75 के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग को लेकर घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को संघर्ष समिति के छह सदस्य आमरण अनशन पर बैठ गये. थाना गेट के पास आमरण अनशन पर बैठे सदस्यों ने कहा कि जब तक एनएच 75 का गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ नहीं होगा, उनका अनशन जारी रहेगा. संघर्ष […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : एनएच 75 के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग को लेकर घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को संघर्ष समिति के छह सदस्य आमरण अनशन पर बैठ गये. थाना गेट के पास आमरण अनशन पर बैठे सदस्यों ने कहा कि जब तक एनएच 75 का गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ नहीं होगा, उनका अनशन जारी रहेगा. संघर्ष समिति को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है.
जो सदस्य अामरण-अनशन पर बैठे हैं : एनएच 75 संघर्ष समिति के जय प्रकाश रमण, राजीव कमलापुरी, मंटू पांडेय, विनीत कुमार शरद, रामरेखा पासवान, संजय कांस्यकार आमरण-अनशन पर बैठे हैं. संघर्ष समिति के सदस्यों ने 28 अगस्त को ही उच्च विद्यालय परिसर में बैठ कर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया था. 29 अगस्त को बस स्टैंड से शांति मार्च निकाल कर एसडीओ को ज्ञापन सौंप एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया.
एसडीओ के आश्वासन के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर 5 सितंबर को संघर्ष समिति के सदस्यों ने पाटिल कंस्ट्रक्शन का पुतला जला आक्रोश व्यक्त किया. वहीं 7 सितंबर से आमरण-अनशन पर बैठने की घोषणा कर दी थी.
अब तक छह बार सड़क जाम व तालाबंदी की जा चुकी है
एनएच 75 के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए अब तक छह बार सड़क जाम व रांची स्थित एनएच कार्यालय में तालाबंदी की जा चुकी है. एनएच 75 के जिन हिस्सों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है, वहां सड़कें टूटने लगी हैं. नगरऊंटारी-विलासपुर के बीच सैकड़ों गड्ढे बन चुके हैं. नगरऊंटारी-रमना के बीच कई पुलियों का निर्माण किया जाना बाकी है. शहर में पीसीसी का निर्माण बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




