दो लाख के लिए हुई थी लाला की हत्या

Published at :06 Sep 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
दो लाख के लिए हुई थी लाला की हत्या

26 अगस्त को हुई थी लाला यादव की हत्या नगरऊंटारी (गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 26 अगस्त की रात्रि कर्के ग्राम निवासी लाला यादव की हुई मौत का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि लाला यादव की मौत दुर्घटना […]

विज्ञापन
26 अगस्त को हुई थी लाला यादव की हत्या
नगरऊंटारी (गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 26 अगस्त की रात्रि कर्के ग्राम निवासी लाला यादव की हुई मौत का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि लाला यादव की मौत दुर्घटना में नहीं हुई थी.
उन्होंने बताया कि लाला यादव के खाते से दो लाख रुपये हड़पने के लिए 26 अगस्त की रात्रि उसकी हत्या गला दबा कर की गयी थी तथा हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए मनोज भुइयां व हृदयानंद रवि ने रमना-डंडई थाना की सीमा पर स्थित गायघाट पहाड़ी पर लाला यादव के शव को मोटरसाइकिल पर रख कर धक्का दे दिया था, जिससे कि वह यह दुर्घटना लगे. धक्का देने पर कुछ आगे पहाड़ी की ढलान में लाला का शव मोटरसाइकिल समेत गिर गया. 27 अगस्त की सुबह शव को ग्रामीणों ने देख कर पुलिस को सूचना दी थी.
एसडीपीअो ने बताया कि मृतक दबंग प्रवृत्ति का था. वह प्रतिदिन मनोज भुइयां के घर शराब पीने जाता था. शराब के नशे में उसने अपने खाते में दो लाख रुपये होने की जानकारी मनोज को दे दी थी. इसके बाद मनोज भुइयां उसके खाते से रुपये हड़पने की ताक में लग गया था. घटना के दिन मृतक को शराब पिला कर मनोज की मां रुक्मिणि देवी व बहन सुनीता ने उसके एटीएम का पिनकोड लिया था. इसके बाद सुनसान जगह पर स्थित स्कूल पर ले जाकर उसे पुन: एक बोतल शराब पिलायी. जब लाला नशे में हो गया, तो मनोज ने उसके पॉकेट से 2200 रु व एटीएम कार्ड निकाल लिया.
जब लाला ने विरोध किया, तो मनोज ने उसे धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद हृदयानंद व मनोज ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया तथा गायघाट पहाड़ी पर ले जाकर गला दबा कर हत्या कर दी. अगले दिन जब मनोज, हृदयानंद व बसंत मृतक के खाते से रुपये निकालने गये तो गलत पिनकोट होने के चलते पैसे नहीं निकाल सके तथा वापस लौट गये. वापस लौटने पर जब गायघाट पहाड़ी के पास भीड़ जमा देखा तो तीनों अपराधी भीड़ में शामिल हो गये लेकिन कुत्ता आने की सूचना मिलने पर तीनों ने अपना कपड़ा जंगल में जला दिया तथा अपने घर से फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले में मनोज भुइयां के घर से मृतक का एक मोबाइल व फटा हुआ एटीएम बरामद किया है. पुलिस ने रुकमिनी देवी, सुनीता तथा हृदयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola