राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस के राज्य कमेटी के निर्देश पर केएन त्रिपाठी ने की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक गढ़वा : र्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा है कि गढ़वा जिला में कांग्रेस कमजोर नहीं हुआ है़ अगली बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकारी बनायेगी़ उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें सर्फ टीवी […]
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्य कमेटी के निर्देश पर केएन त्रिपाठी ने की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक
गढ़वा : र्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा है कि गढ़वा जिला में कांग्रेस कमजोर नहीं हुआ है़ अगली बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकारी बनायेगी़ उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें सर्फ टीवी व होर्डिंग पर विकास का दावा करते हैं. धरातल पर कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है़
श्री त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गढ़वा पहुंचे हुए थे़ उनके साथ पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा भी थे़ दोनों को पलामू प्रमंडल में संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए पार्टी की ओर से निर्देशित किया गया है़ पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में श्री त्रिपाठी ने बारी-बारी से गढ़वा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बात की़
समीक्षा के दौरान आयी रिपोर्ट को एक सितंबर को राज्य कमेटी को सौंपा जायेगा़ इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार व काला धन के मामले में झूठ बोल कर व जनता को दिग्रभमित कर भाजपा ने सत्ता हासिल की है़ लेकिन महंगाई बढ़ गयी है़
सरकार के मंत्री अपनी संपत्ति बढ़ाने में लगे हुए है़ं जनता से उनका दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं रह गया है़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जाकर यह बात जनता को बतानी होगी़ उन्होंने कहा कि सूखा राहत व बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राशि का वितरण नहीं किया जाना काफी शर्म की बात है़ इस पर राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए़ इस अवसर पर कामेश्वर बैठा ने कहा कि आनेवाला दिन कांग्रेस का ही है़
अजय दुबे ने माफी मांगी
विश्रामपुर विस के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के पुत्र अजय दुबे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से उनके बीच काफी दिनों से नहीं है़
इसका उन्हें अफसोस है और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है़ उन्होंने कहा कि दशहरा के त्योहार के बाद वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेंगे़ श्री दुबे ने कहा कि संगठन से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की जरूरत है़
निशाने पर रहे अध्यक्ष
केएन त्रिपाठी द्वारा की गयी समीक्षा बैठक में कार्यकताओं व विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों के निशाने पर अध्यक्ष मो आशिक अंसारी रहे़ कार्यकर्ताओं ने उन पर संगठन को लेकर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया़
संचालन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी रामवृक्ष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गढ़वा जिले में कांग्रेस को इतना कमजोर कर दिया गया है कि यह गंठबंधन करने के लायक भी नहीं है़
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी उर्जावान को देनी चाहिए़ इस अवसर पर ईश्वरी चौधरी, देवराज उपाध्याय, नंदलाल दुबे आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने संबोधन में संगठन में नेतृत्व के अभाव रहने की बात कही़ इस अवसर पर कांग्रेसी नेता अरविंद तूफानी, श्रीकांत तिवारी, सीताराम दुबे, नवलकिशोर तिवारी, मोबिन अंसारी, उदयनारायण तिवारी, यूएन चौबे, नइमुदीन अंसारी, हृदयानंद मिश्रा, विमला कुमारी, रामचंद्र दीक्षित, प्रभात कुमार दुबे अन्य लोग उपस्थित थे़ बैठक की अध्यक्षता मो आशिक अंसारी ने की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




