जैविक खाद की एजेंसी के नाम पर लाखों की ठगी

Published at :29 Aug 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
जैविक खाद की एजेंसी के नाम पर लाखों की ठगी

गढ़वा : जैविक खाद की एजेंसी देने के नाम पर गढ़वा जिले के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में भुक्तभोगियों ने ठगी करनेवाले संजीवनी बायोप्लांटेक नामक कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए गढ़वा थाना में आवेदन दिया है़ संजीवनी बायोस्टिक कंपनी […]

विज्ञापन
गढ़वा : जैविक खाद की एजेंसी देने के नाम पर गढ़वा जिले के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में भुक्तभोगियों ने ठगी करनेवाले संजीवनी बायोप्लांटेक नामक कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए गढ़वा थाना में आवेदन दिया है़
संजीवनी बायोस्टिक कंपनी का कार्यालय मेदनीनगर में खुला हुआ था, जो अब बंद है़ भुक्तभोगियों ने बताया कि कंपनी के कुछ लोग उनसे संपर्क किये और कहा कि पुराना रासायनिक खाद पर प्रतिबंध लग गया है़
इसलिए अब सिर्फ जैविक खाद ही बाजारों में बेचे जायेंगे, इसलिए वे इसकी एजेंसी ले ले़ं इस बीच कंपनी के लोग उनके घर का पता पूछ कर वहां पहुंचे और पेड़ भी लगाये़ इसके बाद वे कंपनी के झांसे में आ गये और एजेंसी लेने के लिए कंपनी के खाते में पैसे जमा कर दिये़ लेकिन अब जब वे इसके कार्यालय मेदनीनगर में जाते हैं, तो वह बंद मिलता है़ भुक्तभोगियों ने बताया कि गढ़वा जिले में इस तरह के दर्जनों मामले है़ं लेकिन फिलहाल 15 लोगों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थाना को दिया गया है़
जिनके साथ हुई है ठगी
जैविक खाद की एजेंसी के नाम पर जिनसे राशि की ठगी हुई है, उनमें गढ़वा के दीपक कुमार से 1.50 लाख, जयप्रकाश तिवारी से 82 हजार रुपये, अंकित कुमार पांडेय से 55 हजार रुपये, उड़सुगी गढ़वा के राजेश कुमार से 1.50 लाख रुपये, गढ़वा के अनिल कुमार से दो लाख रुपये, करूआ कला गढ़वा के अभय कुमार से 1.50 लाख रुपये, मेराल के सुधांशु शेखर से 86 हजार, फरठिया अंसार आलम से एक लाख, मेराल के गोना निवासी अमीन अंसारी से 1.50 लाख, विशुनपुर गढ़वा के आशिष कुमार से 75 हजार, खजूरी गढ़वा के रामपति राम से एक लाख रुपये, कविसा रमना के अतुल पांडेय से 3.01 लाख रुपये शामिल है़ं उपरोक्त लोगों ने बताया कि इसके अलावा भी कई लोग हैं, जिनके नाम पर ठगी हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola