शत-प्रतिशत शौचालय बनाने का लक्ष्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2016 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान पर हासनदाग पंचायत में हुई बैठक प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करने एवं पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प मेराल. मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव के बाजार में प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता गढ़वा के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान पर हासनदाग पंचायत में हुई बैठक
प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करने एवं पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प
मेराल. मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव के बाजार में प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता गढ़वा के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता बृजकुमार उपाध्याय ने की. बैठक में रेजो एवं हासनदाग गांव के ग्रामीण शामिल हुए.
गढ़वा जिला स्वच्छता के ट्रेनर विनोद शर्मा ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण जरूरी है. प्रत्येक गांव में बीमारी के नाम पर लगभग दो करोड़ की राशि खर्च होती है. स्वच्छता विभाग ने हासनदाग पंचायत में शत- प्रतिशत शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा है. इसके लिए हासनदाग पंचायत का चयन किया गया है.
शौचालय निर्माण के लिए सरकार ने लाभुकों को 12 हजार रुपये देने का प्रावधान किया है. शौचालय निर्माण के बाद लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जायेगी. हासनदाग एवं रेजो के ग्रामीणों ने प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करने एवं पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मुखिया दुखन चौधरी, प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार पाल, जिला परिषद राम नरेश चौधरी, पंचायत सेवक जगजीवन राम, रोजगार सेवक सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




