बांध टूटने से 30 एकड़ में लगी फसल बरबाद

Published at :20 Aug 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
बांध टूटने से 30 एकड़ में लगी फसल बरबाद

माचफनी गांव के 12 किसानों को नुकसान केसीसी लोन लेकर की थी खेती धुरकी : धुरकी प्रखंड में लगातार तीन दिन से हो रहे मुसलाधार बारिश से तीन बांध टूट गये, जिसमें माचपानी गांव के असना नाला बांध टूट जाने से 12 किसानों के लगभग 30 एकड़ धान का फसल प्रभावित हो गया. वहीं खाला […]

विज्ञापन
माचफनी गांव के 12 किसानों को नुकसान
केसीसी लोन लेकर की थी खेती
धुरकी : धुरकी प्रखंड में लगातार तीन दिन से हो रहे मुसलाधार बारिश से तीन बांध टूट गये, जिसमें माचपानी गांव के असना नाला बांध टूट जाने से 12 किसानों के लगभग 30 एकड़ धान का फसल प्रभावित हो गया. वहीं खाला गांव के डुबुआ बांध के छलका टूट जाने से लगभग जहां तालाब का सारा पानी निकल गया, वहीं 50 एकड़ में लगे धान के फसल नष्ट हो गये. खुटिया गांव के मंगलाखाडी पइन के टूट जाने से 20 एकड़ में लगे धान का फसल बरबाद हो गया. मालूम हो कि पिछले तीन दिन से हो रहे बारिश से तीन बांध के नुकसान हुए हैं.
बांध को नुकसान होने से किसानों को कमर टूट गयी है, जबकि पिछले चार वर्ष से सूखे की स्थिति बने रहने के कारण किसानों को नुकसान पहुंचा था. इस बार जब अच्छी बारिश हुई, तो किसानों में काफी उम्मीद जगी थी. पूरी मेहनत कर किसानों ने फसल लगाया था. जिन किसानों के पास पर्याप्त राशि नहीं थी, उनलोगों ने केसीसी लेकर खेती की थी
लेकिन भारी बरसात ने किसानों के उम्मीद पर पानी फेर दिया. माचपानी गांव के किसान इंद्रदेव सिंह व सुखवीर सिंह का कहना है कि कभी सूखे से हम किसान परेशान रहते हैं, तो इस बार अधिक बारिश ने कमर तोड़ दी. यदि शासन-प्रशासन के स्तर से उनलोगों को सहयोग नहीं मिला, तो घर में खाने के लाले पड़ जायेंगे. खुटिया गांव के हाफिज खां का कहना है कि उम्मीद नहीं थी कि यह हाल हो जायेगा. बारिश अच्छी हुई थी. धान के फसल लहलहा रहे थे, लेकिन भारी बारिश ने धान की फसल को पूरी तरह से बरबाद कर दिया.
बारिश से जो किसान प्रभावित हुए हैं, उसमें माचपानी के विफन सिंह, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, वहीं खुटिया गांव के हाफिज खां, एकबाल खां, सहदुल मियां, बंधु मिया, सोबरा बीबी, खाला गांव के उमेश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सोनू प्रसाद, कुदूस अंसारी, मुश्ताक मौलवी सहित कई एक दर्जन किसानों के फसल बरबाद हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola