फाटक खुलने से सोन में उफान

Published at :19 Aug 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
फाटक खुलने से सोन में उफान

हरिहरपुर/गढ़वा : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी में बाढ़ से एक बार फिर सोनतटीय इलाके के गांव में बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है़ इधर यूपी के रिहंद डैम के छह फाटक खोले जाने की खबर से आस-पास के गांव को अलर्ट कर दिया गया है़ बाढ़ को […]

विज्ञापन
हरिहरपुर/गढ़वा : पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी में बाढ़ से एक बार फिर सोनतटीय इलाके के गांव में बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है़ इधर यूपी के रिहंद डैम के छह फाटक खोले जाने की खबर से आस-पास के गांव को अलर्ट कर दिया गया है़ बाढ़ को लेकर हरिहरपुर ओपी प्रभारी संजय सुमन, हरिहरपुर की मुखिया रंजू देवी, लोहरगड़ा के मुखिया विनोद सिंह एवं नौजवान संघर्ष मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सोनतटीय इलाके के गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है़ वहीं सोन नदी में मछुआरों को नाव लेकर जाने से भी मना किया गया है़ इधर स्थानीय विधायक भानू प्रताप शाही ने दूरभाष पर बताया कि बाढ़ को देखते हुए उनके कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित पूरे क्षेत्र में पहुंच कर लोगों को आगाह कर रहे हैं, तथा सहयोग के लिए तत्पर है़
गढ़वा-चिनिया मार्ग बाधित हुआ
लगातार बारिश होने के कारण गढ़वा-जाटा-करमडीह मार्ग बाधित हो गया है़ इसके बाधित होने से चार प्रखंड चिनिया, रंका, मेराल एवं डंडई का एक बड़ा हिस्सा की आबादी जिला मुख्यालय से कट गयी है़ बताते चलें कि पिछले दिन कल्याणपुर स्थित दानरो नदी में आयी बाढ़ से 16 साल पुराना पुल ध्वस्त हो जाने के कारण उपरोक्त प्रखंड के लोग जाटा-करमडीह मार्ग से होकर चिनिया जा रहे थे, लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश से यह मार्ग भी कट गया है़ इधर दानरो एक बार फिर उफान पर है इससे रंका रोड स्थित दानरो नदी पर बना पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola