गढ़वा का गुणात्मक विकास हुआ है : डीसी

Published at :17 Aug 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा का गुणात्मक विकास हुआ है : डीसी

गढ़वा : गढ़वा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया़ जिला मुख्यालय स्थित गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया़, जहां उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने झंडोत्तोलन किया़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे़ […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया़ जिला मुख्यालय स्थित गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया़, जहां उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने झंडोत्तोलन किया़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे़ इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आजादी के 69 वर्ष में गढ़वा जिले का गुणात्मक विकास हुआ है़ लेकिन हमसबों का मकसद इस जिले को उच्चतम स्तर पर पहुंचना है़
उन्होंने कहा कि सभी के लिए गावों में शौचालय, अस्पताल, चिकित्सक, बिजली, रोजगार होने चाहिए़ यहां शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है़ पिछले कई सालों से गढ़वा जिला सूखे की समस्या झेल रहा था़ इस बार यह सूखा दूर हुआ है़ पिछले बार के सूखा प्रभावितों के लिए सरकार की ओर से 44 करोड़ रुपये उपलब्ध हो चुके हैं, इसका वितरण भी किया जा रहा है़ उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि जिले के वैसे युवा जो रास्ते से भटक गये हैं, वे मुख्यधारा से जुड़े़ उपायुक्त ने सभी लोगों से अपील की कि वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को अपनाये़ं जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए शौचालय का उपयोग करे़
मुख्य समारोह में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के अलावा पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, उपविकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष रेखा चौबे, सीआरपीएफ कमांडेंड कैलाश आर्य, नगरपंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी अन्य उपस्थित थे़ संचालन अरुण पांडेय ने किया़
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित :मुख्य समारोह में राज्यस्तर की प्रतियोगिता में सफलता हासिल करनेवाले खिलाड़ियों केा सम्मानित किया गया़ इसमें कुश्ती, बेल्ट रेसलिंग व राइफल शूटिंग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया़ राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए श्रुति कुमारी, अंजली केसरी, श्रेया आनंद, आशिष दुबे, धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र यादव व मृत्युंजय यादव को सम्मानित किया गया़ जिले में वर्तमान सत्र में इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में टॉप विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया़ इसमें अंजली तिर्की, शालिनी कुमारी, शोएब अख्तर, अमन पाठक, खुशबू कुमारी, आशिष चौधरी, लभम उपाध्याय, अतुल कुमार दुबे, अंजर हसन, सुमन कुमारी, सौरभ कुमार, गीता कुमारी का नाम शामिल है़ं
जहां-जहां झंडोत्तोलन किये गये : अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ असिम किस्पोटा, जिला परिषद के डाकबंगला में अध्यक्ष विकास कुमार, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पिंकी केसरी, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने झंडोत्तोलन किया़
इसी तरह विभिन्न विद्यालयों व प्रतिष्ठानों में भी झंडोत्तोलन किये गये़ इसमें एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में प्राचार्य भगवत राम यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य चंद्रभुषण प्रसाद गुप्ता, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गढ़वा में वार्डन अमिता पांडेय, आरकेवीएस संस्थान में संस्थापक राजकुमार पांडेय, डॉ यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज में सचिव डॉ मो यासीन अंसारी, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, बीएसकेडी विद्यालय में संस्थापक अनिरुद्ध प्रसाद सोनी, डीएवी मॉडल विद्यालय में समाजसेवी नंदकुमार गुप्ता, सीपी मेमोरियल उवि सहिजना में अधिवक्ता सतीश मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola