जेजेएमपी का जोनल कमांडर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

चंचल पासवान की हत्या के बाद रमकंडा क्षेत्र में संतोष का था खौफ रमकंडा : रमकंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रमकंडा पुलिस ने पूर्व माओवादी सह जेजेएमपी के जोनल कमांडर संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर संतोष यादव […]
विज्ञापन
चंचल पासवान की हत्या के बाद रमकंडा क्षेत्र में संतोष का था खौफ
रमकंडा : रमकंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रमकंडा पुलिस ने पूर्व माओवादी सह जेजेएमपी के जोनल कमांडर संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर संतोष यादव अपने गांव रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराहि गांव आया हुआ है और गांव के ही तालाब के समीप शराब पी रहा है.
सूचना मिलते ही रमकंडा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक दल बल के साथ गांव में पहुंचे और संतोष को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि संतोष यादव पर रमकंडा थाना कांड संख्या 170/2010 के तहत उग्रवादी का मामला दर्ज था और जेजेएमपी के जोनल कमांडर चंचल पासवान की हत्या के बाद रमकंडा क्षेत्र में संतोष यादव ही संगठन का कार्य कर रहा था, जिसके कारण इस इलाके के लोग डरे सहमे हुए थे. थाना प्रभारी ने कहा कि रमकंडा क्षेत्र को अपराध मुक्त कराना ही प्राथमिकता है और जल्द ही अभियान चला कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




