डायरिया से चार लोग पीड़ित

Published at :15 Aug 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया से चार लोग पीड़ित

कांडी : थाना क्षेत्र के डेमा गांव मे डायरिया ने दुबारा दस्तक दिया. इस बार गांव के चार लोग डायरिया की चपेट में आ गये हैं. इसमें महावीर रजवार(65), जोखन रजवार की पत्नी उर्मिला देवी(45), पुत्री फूला कुमारी(12) तथा पुत्र(8) डायरिया से पीड़ित है. सभी का इलाज गढ़वा में हो रहा है. बरसात के मौसम […]

विज्ञापन
कांडी : थाना क्षेत्र के डेमा गांव मे डायरिया ने दुबारा दस्तक दिया. इस बार गांव के चार लोग डायरिया की चपेट में आ गये हैं. इसमें महावीर रजवार(65), जोखन रजवार की पत्नी उर्मिला देवी(45), पुत्री फूला कुमारी(12) तथा पुत्र(8) डायरिया से पीड़ित है. सभी का इलाज गढ़वा में हो रहा है.
बरसात के मौसम में डेमा गांव मे आने जाने का रास्ता नहीं रहता, जिस कारण परिजनों ने पीड़ितों को खटिया पर टांग कर गांव से दो किमी दूर ले जाकर गढ़वा ले गये. खबर देेने पर रेफल मझिआंव की मेडिकल टीम डॉ रवि प्रकाश के नेतृत्व में गांव पहुंची अौक स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लोगों के बीच दवा वितरण भी किया. पंचायत मुखिया मीना देवी ने डेमा पहुंच कर रोगियों को इलाज के लिए गढ़वा भेजने की व्यवस्था की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola