मुख्य समारोह में उपायुक्त करेंगी झंडोत्तोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ सोमवार को पूर्व की तरह ही गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होंगे़, जहां उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा पूर्वाह्न नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी़ इस मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव […]
विज्ञापन
गढ़वा : स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ सोमवार को पूर्व की तरह ही गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होंगे़, जहां उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा पूर्वाह्न नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी़ इस मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव होंगे़ मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के समय परेड का आयोजन किया गया है़
साथ ही इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल युद्ध के जवान सम्मानित होंगे़ इसी समारोह में जिले में टॉप स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों व राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों व देशस्तर की प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले खिलाड़ी भी सम्मानित किये जायेंगे़ इसके पूर्व सुबह 6.30 बजे से स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जायेगी़ अपराह्न दो बजे से फैंसी फुटबॉल मैच व शाम में 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




