16 वर्ष बाद आश्रित को मिली नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : भवनाथपुर सेल आरएमडी माइंस के मृतक कर्मचारी हीरा दुसाध के आश्रित को गुरुवार को नियुक्ति पत्र दिया गया़ आरएमडी के प्रशासनिक भवन में गुरुवार को उप महाप्रबंधक राजीव भार्गव ने हीरा दुसाध के पुत्र सत्येंद्र कुमार को नियुक्ति पत्र दिया़ बताते चलें कि प्रभात खबर ने 26 जुलाई को मृतक सेलकर्मी की पत्नी […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : भवनाथपुर सेल आरएमडी माइंस के मृतक कर्मचारी हीरा दुसाध के आश्रित को गुरुवार को नियुक्ति पत्र दिया गया़ आरएमडी के प्रशासनिक भवन में गुरुवार को उप महाप्रबंधक राजीव भार्गव ने हीरा दुसाध के पुत्र सत्येंद्र कुमार को नियुक्ति पत्र दिया़
बताते चलें कि प्रभात खबर ने 26 जुलाई को मृतक सेलकर्मी की पत्नी मालती देवी द्वारा परिवार संग 15 अगस्त को आत्मदाह करने की चेतावनी खबर छापी थी. इसे लेकर मालती देवी ने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा था़ इसके बाद जिला प्रशासन व सेल प्रबंधक हरकत में आया़
गुरुवार को प्रभात खबर ने ही 15 अगस्त से पूर्व मालती को मिलेगा नियुक्ति पत्र शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था़ गुरुवार को ही उप महप्रबंधक ने मालती देवी के पुत्र सत्येंद्र को नियुक्ति पत्र दिया, जिसमें 31 अगस्त तक सत्येंद्र को धनबाद के पर्वतपुर कोल माइंस में योगदान देना है़ सत्येंद्र की नियुक्ति खलासी के पद पर हुआ है़ नियुक्ति पत्र देने के बाद उप महाप्रबंधक राजीव भार्गव ने कहा कि यह काम पहले ही हो जाता़
लेकिन सही जगह पर फाइल नहीं पहुंच पाने के कारण देर हुई है़ उल्लेखनीय है कि दो सितंबर 1999 को सेलकर्मी हीरा दुसाध की मृत्यु काम के दौरान हो गयी थी़
अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों ने पीएफ व ग्रेच्युटी की राशि नहीं ली थी़ नियुक्ति पत्र देने के बाद सेल प्रबंधन ने बताया कि मालती देवी के पीएफ का पैसा रांची में पीएफ कमीश्नर के यहां पड़ा हुआ है़, जबकि ग्रेच्युटी की राशि डीजीएमएस धनबाद में पड़ा हुआ है़
उपरोक्त राशि परिजनों के दावा के तुरंत बाद उन्हें स्थानांतरित कर दिया जायेगा़ इस अवसर पर कार्मिक प्रबंधक सूर्यकांत चतुर्वेदी, वित्त प्रबंधक प्रकाश चंद्रा, सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार बेग, डॉ विजय राम, आरके पांडेय, अशोक शुक्ला, मालती देवी, चंदा, संतोष कुमार अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




