गढ़वा : आदिम जनजाति की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : रंका थाना के कुदरूम गांव में बुधवार की शाम आदिम जनजाति की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी अजय सिंह उर्फ पिंटू तथा जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है़ दोनों रंका थाना के कसमार गांव के रहनेवाले हैं. […]
विज्ञापन
रंका (गढ़वा) : रंका थाना के कुदरूम गांव में बुधवार की शाम आदिम जनजाति की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी अजय सिंह उर्फ पिंटू तथा जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है़ दोनों रंका थाना के कसमार गांव के रहनेवाले हैं.
पीड़िता के मुताबिक बुधवार की शाम वह रंका से अपने घर जा रही थी़ इसी क्रम में रास्ते में दोनों ने उसे पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया़ घर पहुंचने के बाद उसने आपबीती पिता को बतायी. नाबालिग पुत्री के साथ पिता थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




