कमेटी भंग, संतोष बने संयोजक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

चार साल तक गढ़वा चेंबर ऑफ कामर्स का चुनाव नहीं होने से आक्रोशित आजीवन सदस्यों ने बैठक कर वर्तमान कमेटी को भंग करने का लिया निर्णय गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित गढ़वा चेंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष संतोष केसरी के आवास पर चेंबर के आजीवन सदस्यों की एक बैठक की गयी़ बैठक में […]
विज्ञापन
चार साल तक गढ़वा चेंबर ऑफ कामर्स का चुनाव नहीं होने से आक्रोशित आजीवन सदस्यों ने बैठक कर वर्तमान कमेटी को भंग करने का लिया निर्णय
गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित गढ़वा चेंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष संतोष केसरी के आवास पर चेंबर के आजीवन सदस्यों की एक बैठक की गयी़ बैठक में चेंबर अध्यक्ष बबलू पटवा द्वारा चार साल तक चुनाव नहीं कराने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कमेटी को भंग कर पुन: चुनाव कराने के लिए संतोष केसरी को संयोजक बनाया गया़ बैठक में उपस्थित चेंबर के आजीवन सदस्यों ने गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स कमेटी को भंग करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया़
साथ ही 21 सदस्यीय कमेटी बनाकर उनकी देखरेख में चुनाव कराने की बात कही गयी़ बैठक में संतोष केसरी ने कहा कि चार वर्ष पूर्व गढ़वा चेंबर का चुनाव हुआ था़ जिसमें बबलू पटवा अध्यक्ष बने थे़ लेकिन बीते चार वर्षों में चेंबर रसातल की ओर चला गया़ कोई भी गतिविधि नहीं होने से व्यवसायियों में संशय की स्थिति बनी हुयी है़ आजीवन सदस्य विजय केसरी ने कहा कि 48 महीने के बाद यह बैठक हुई है़
पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया जाना चाहिए. विनोद कमलापुरी ने कहा कि उन सभी का दुर्भाग्य है कि गढ़वा चेंबर का पताका नीचे गिर गया़ उन्होंने कहा कि नयी चुनाव प्रक्रिया में वर्ष 2012 तक जो आजीवन सदस्य बने हैं, उन्हें ही वोट देने काअधिकार मिले़
विनोद जायसवाल ने वर्तमान कमेटी को भंग कर पुन: चुनाव कराने की मांग की़ वहीं रामदेव सिंह ने कहा कि चार साल से चेंबर की कमेटी अपना कर्तव्य भूल गयी है़ उक्त कमेटी को भंग कर चुनाव होना चाहिए. उमेश अग्रवाल ने कहा कि बबलू पटवा के कार्य से सभी व्यवसायी दुखी हैं. उन्होंने चार साल से चेंबर को अपने पॉकेट में रखा है़ मनोज केसरी ने कहा कि बबलू पटवा से बातचीत कर पुन: चुनाव करायी जानी चाहिए. व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि आजीवन सदस्य पहले वर्तमान कमेटी को भंग करें, फिर चुनाव करायें. दीपक तिवारी ने कमेटी बनाकर पुन: चुनाव कराने की मांग की़ नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव के बाद संविधान में संशोधन की आवश्यकता है़
बैठक में सभी सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग करने की घोषणा की और 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया़ जिसमें संयोजक संतोष केसरी को बनाया गया़ बैठक का संचालन रवि अग्रवाल ने किया़ इस मौके पर दिव्य प्रकाश, दिलीप शर्मा, मदन केसरी, पूनम चंद कांस्यकार, पंचम सोनी, ज्योति प्रकाश, हीरालाल गुप्ता, बबलू मधेशिया, रामलला अग्रवाल, मंटू मालाकार, दीपक केसरी, अजय केसरी, भास्कर सेन गुप्ता, नंदू साह, कंचन साहू, विनोद जायसवाल, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश केसरी सहित 100 से अधिक आजीवन सदस्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




