शहर में हाउस टू हाउस सर्वे शुरू

Published at :08 Aug 2016 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में हाउस टू हाउस सर्वे शुरू

गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत गढ़वा नगर परिषद के सभी 20 वार्ड में हाउस टू हाउस गोल्ड सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व संकल्प झारखंड संस्था के सचिव संतोष कुमार चौबे ने इसकी शुरुआत की़ इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत […]

विज्ञापन

गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत गढ़वा नगर परिषद के सभी 20 वार्ड में हाउस टू हाउस गोल्ड सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व संकल्प झारखंड संस्था के सचिव संतोष कुमार चौबे ने इसकी शुरुआत की़ इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घर में संस्था के कार्यकर्ता जायेंगे और वहां शौचालय आदि की स्थिति का आकलन करेंगे़ इस दौरान खुले में कितने लोग शौच जाते हैं, कितने घर में शौचालय है, सार्वजनिक शौचालय की क्या स्थिति है आदि की जानकारी प्राप्त की जायेगी़ इस मौके पर वार्ड पार्षद अमरदीप बैठा, मोतीचंद निराला, हीराजी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह सहि नवनीत कुमार उपाध्याय, ब्रजेश कुमार धरदुबे, इश्तेखार अहमद, राजकुमार उपाध्याय, रामगहन महतो, विकी कुमार, रजनीश दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola