गुरुजी को हो रही हाजिरी बनाने में परेशानी

Published at :06 Aug 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुजी को हो रही हाजिरी बनाने में परेशानी

कांडी : कांडी प्रखंड में नेटवर्क सही रूप से काम नहीं करने के कारण बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने में परेशानी हो रही है. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय के शिक्षकों को अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज करनी है. विभाग के आदेश के बाद सभी विद्यालयों ने […]

विज्ञापन

कांडी : कांडी प्रखंड में नेटवर्क सही रूप से काम नहीं करने के कारण बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने में परेशानी हो रही है. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय के शिक्षकों को अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज करनी है. विभाग के आदेश के बाद सभी विद्यालयों ने मशीन खरीद कर विद्यालय में लगा भी लिया है.

लेकिन नेटवर्क सेवा सही नहीं रहने के कारण गुरुजी को इस मशीन से अपनी हाजिरी बनाने में परेशानी हो रही है. विभाग के निर्देश में 15 अगस्त तक इसे सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू करना है. विद्यालय के शिक्षक इसके लिए एक अगस्त से ही प्रयासरत हैं. लेकिन प्रखंड में फिलहाल मात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करना शुरू हो सका है. शुक्रवार को इस विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बायोमेट्रिक प्रणाली से ही अपनी हाजिरी बनायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola