शिक्षक कार्य संस्कृति सुधारें नहीं तो कार्रवाई : आराधना

Published at :16 Jun 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक कार्य संस्कृति सुधारें नहीं तो कार्रवाई : आराधना

शिक्षा सचिव ने गढ़वा जिले की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गढ़वा : मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार की प्रधान सचिव अाराधना पटनायक ने बुधवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की़ दो दिन के दौरे पर आयी श्रीमती पटनायक ने अधिकारियों से […]

विज्ञापन
शिक्षा सचिव ने गढ़वा जिले की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
गढ़वा : मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार की प्रधान सचिव अाराधना पटनायक ने बुधवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की़
दो दिन के दौरे पर आयी श्रीमती पटनायक ने अधिकारियों से जिला से लेकर प्रखंड व विद्यालय स्तर तक की शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन आदि की स्थिति की जानकारी ली़ इस दौरान उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा की वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिये़
उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षक स्कूल में पढ़ाने नहीं जा रहे हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. जिला से लेकर स्कूल तक जितने भी शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक व शिक्षक हैं, वे अपने कार्यप्रणाली में सुधार करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़ बैठक के बाद पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा सचिव ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए सभी स्तर के प्रयास किये जा रहे हैं.
सभी विद्यालयों में भवन पर टॉल फ्री नंबर अंकित रहेगा़ इसमें अभिभावक व छात्रों के लिए अलग-अलग नंबर रहेंगे़ इस नंबर पर विद्यालय में पढ़ाई ठीक से हो रही है अथवा नहीं, मध्याह्न भोजन की स्थिति व शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर फोन के माध्यम से सूचना दी जा सकती है़ इस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी़ शिक्षा सचिव ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में भी स्थिति सुधारने के लिए सारे प्रयास किये गये हैं. कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई सही रूप से नहीं हो पा रही है़
इसको देखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है़ विद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए लैब, जीम, विज्ञान की प्रयोगशाला आदि की व्यवस्था की जा रही है़ उन्होंने कहा कि अब भवन निर्माण कार्य व मध्याह्न भोजन से शिक्षकों को अलग कर दिया गया है़ अब यह कार्य संवेदक के माध्यम से किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की निगरानी बाल समिति व माता समिति करेगी़ विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था हो, इसके लिए यह समिति उत्तरदायी होगा़
बैठक में उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम, जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार सहित सहित सभी बीइइओ, अभियंता एवं कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन उपस्थित थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola