डीलर के खिलाफ लाभुकों का हंगामा

Published at :01 Jun 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर के खिलाफ लाभुकों का हंगामा

गढ़वा : कांडी प्रखंड के बनकट गांव में मंलवार को जनवितरण के लाभुकों ने डीलर द्वारा दो माह से अनाज व केरोसिन नहीं देने के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया. इसकी जानकारी मिलते ही झारखंड नव निर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह व गाड़ा खुर्द की मुखिया आरती सिंह पहुंच […]

विज्ञापन
गढ़वा : कांडी प्रखंड के बनकट गांव में मंलवार को जनवितरण के लाभुकों ने डीलर द्वारा दो माह से अनाज व केरोसिन नहीं देने के मामले को लेकर जमकर हंगामा किया. इसकी जानकारी मिलते ही झारखंड नव निर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह व गाड़ा खुर्द की मुखिया आरती सिंह पहुंच कर हंगामा कर रहे लाभुकों को समझाया और डीलर से अनाज उपलब्ध करवाया.
समाचार के बनकट गांव के जनवितरण दुकानदार बसंत पासवान पर अनाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए काफी संख्या में लाभुक हंगामा कर रहे थे. लाभुकों का कहना था कि उन्हें दो माह से अनाज व केरोसिन डीलर द्वारा नहीं दिया गया है.
हंगामे की खबर मिलते ही झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उफ बबलू सिंह तथा गाड़ा खुर्द की मुखिया आरती सिंह मौके पर पहुंचे और लाभुकों की समस्याओं को सुना. साथ ही श्री सिंह व मुखिया ने डीलर बसंत पासवान से बातकर उन्हें अनाज उपलब्ध करवाया तब जाकर मामला शांत हुआ. मौके पर डीलर ने कहा कि आगे से सभी लाभुकों को समय पर राशन व केरोसिन दिया जायेगा. इस मौके पर बसंत पासवान, रविंद्र राम, श्रीराम पासवान, मनु कुमार, पंकज सिंह, जयप्रकाश कुमार, दुलारी देवी, चंदन दुबे अन्य लोग उपस्थित थे.
रिपोर्ट जितेंद्र सिंह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola