मांगों को लेकर राजद ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : राजद भवनाथुपर इकाई ने 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया़ प्रखंड अध्यक्ष वरुण बिहारी यादव की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरना के पश्चात उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा़ इसमें मनरेगा से संचालित योजनाओं में पारदर्शिता बरतने, राशि का भुगतान समय पर करने, पीडीएस […]
विज्ञापन
भवनाथपुर(गढ़वा) : राजद भवनाथुपर इकाई ने 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया़ प्रखंड अध्यक्ष वरुण बिहारी यादव की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरना के पश्चात उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा़
इसमें मनरेगा से संचालित योजनाओं में पारदर्शिता बरतने, राशि का भुगतान समय पर करने, पीडीएस दुकानदारों द्वारा सही रूप से राशन देने, कर्पूरी चौक से टाउनशिप तक सड़क की मरम्मत कराने, प्रत्येक पंचायत में 100-100 सिंचाई कूप देने, झगड़ाखाड़ में बन कर तैयार आइटीआइ कॉलेज को शुरू करने, पंचायत में दो बड़े-बड़े जलाशय बनाने की मांग शामिल है़
इस मौके पर नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है़ भवनाथपुर पंचायत में विकास योजनाओं में 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा है़
उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाये़ उन्होंने बीडीओ पर आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से भ्रष्टाचार बढ़ा है़ यदि इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो राजद आम लोगों के साथ मिल कर सबक सिखाने का काम करेगी़ धरना में दिलीप पासवान, मनोज मेहता, दिलशाद अंसारी, मंजू देवी, प्रभा देवी, सुदीप मेहता, मुरली मनोहर राम, घूरन चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




