नगरऊंटारी में कृषि रथ चार को पहुंचेगी

अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक करें: बीसीओ फसल बीमा को लेकर प्रशिक्षण संपन्न नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2016 को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार व जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी पैक्स के प्रबंधक, अध्यक्ष व किसान मित्रों का […]
अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक करें: बीसीओ
फसल बीमा को लेकर प्रशिक्षण संपन्न
नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2016 को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार व जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी पैक्स के प्रबंधक, अध्यक्ष व किसान मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया़ प्रशिक्षण में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान ने उपस्थित सभी पैक्स के प्रबंधक, अध्यक्ष व किसान मित्र को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी विस्तार से दिया़
उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की बीमा के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें. बीमा की जानकारी दें तथा उन्हें जागरूक बनायें, ताकि अधिक से अधिक किसान उपजी फसल का बीमा करावें तथा इस योजना का लाभ ले सकें.
उन्होंने बीमा के लिए भरे जाने वाले प्रपत्र को भरने के लिए विस्तार से बताया़ उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में अगहनी धान के लिए 1219 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देकर किसान 60,972 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा़ उन्होंने कहा कि बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित है़
एसएमएस दयानंद पांडेय ने बताया कि किसानों से जानकारी देने के लिए नगरऊंटारी प्रखंड में आगामी चार जून से सात जून तक कृषि रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर खेती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायेगा़ प्रशिक्षण में जय प्रकाश गुप्ता, नंदकिशोर ठाकुर, मुकेश शुक्ल, बंगाली सिंह, विपिन सिंह, बसंत राम, मुकेश राम सहित सभी पैक्स प्रबंधक, अध्यक्ष, किसान मित्र सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




