शादी का कार्ड देने आये युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

केतार (गढ़वा) : केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के समीप केतार-कांडी कोल रोड में विमलेश यादव(23वर्ष) नामक युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गयी. समाचार के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी विमलेश यादव अपने शादी का निमंत्रण कार्ड देने बांसडीह गांव निवासी दशरथ यादव के घर आया था. विमलेश की […]
विज्ञापन
केतार (गढ़वा) : केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के समीप केतार-कांडी कोल रोड में विमलेश यादव(23वर्ष) नामक युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गयी. समाचार के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी विमलेश यादव अपने शादी का निमंत्रण कार्ड देने बांसडीह गांव निवासी दशरथ यादव के घर आया था. विमलेश की शादी 23 अप्रैल को होनी थी.
लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल की एक अज्ञात कमांडर से टक्कर हो जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद उक्त कमांडर मौके से भागने में सफल रहा. थाना प्रभारी संदीप रंजन दलबल के के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




