कमजोर वर्गों का उत्थान संतोषजनक नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा नगर कमेटी ने बाबा साहब की जयंती मनायी गढ़वा: भाजपा के गढ़वा नगर मंडल कमेटी ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की जयंती समारोह स्थानीय रंका मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड में का आयोजन किया. इस मौके पर यहां स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि […]
विज्ञापन
भाजपा नगर कमेटी ने बाबा साहब की जयंती मनायी
गढ़वा: भाजपा के गढ़वा नगर मंडल कमेटी ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की जयंती समारोह स्थानीय रंका मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड में का आयोजन किया. इस मौके पर यहां स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सासंद घूरन राम, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी व पूर्व विधायक हीराराम तूफानी उपस्थित थे. इस मौके पर कुछ लोगों को पगड़ी बांधकर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
विधायक श्री तिवारी ने अंतु राम, उदय राम, विरेंद्र राम, शिव राम, कामेश्वर राम, विनोद राम को पगड़ी बांध कर उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर वर्ग को अधिकार दिलाने व उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए संविधान में इसका प्रावधान किया था. लेकिन आजादी के इतने वर्षों बाद भी कमजोर वर्गों का उत्थान संतोषजनक नहीं हो सका है.
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित व पिछड़ों के उत्थान के लिए कई योजना चलायी है. प्रधानमंत्री का नारा ही है-सबका साथ, सबका विकास. इस मौके पर घूरन राम ने कहा कि दलितों का मान-सम्मान भाजपा में ही है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल तथा संचालन ब्रजेश उपाध्याय ने किया. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, भाजपा नेता गिरिंद्रनाथ पांडेय, अोमप्रकाश तिवारी, मीना गुप्ता, मंटू गुप्ता, अनिल कुमार, डॉ यासीन अंसारी, अंतु राम, विनोद राम, सत्यनारायण राम, राकेश केसरी, नसीमजी, गौरी बिंद, राजा सिंह, रिंकू तिवारी, रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




